फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: ऑपरेशन के बाद नहीं मिले बेड, महिलाओं को फर्श पर लिटाया

Thu, 16 Feb 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य सेवाएं बदतर होती जा रही हैं। सीएचसी परसेंडी में ऑपरेशन के बाद महिलाओं को बेड तक नसीब नहीं हुआ। महिलाओं ठंड में जमीन पर ही लिटा दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएचसी परसेंडी का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी में कैंप लगा था। 30 बेड की सीएचसी है। इमरजेंसी में कई मरीज थे। इस वजह से जमीन पर लिटाया गया था। बेड खाली होने पर उन्हें बेड दिलाया गया। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें