लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के लुधौरा मजरा नौवापुर निवासी सर्वेश (28) ने गुरुवार की रात गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों को युवक का शव फंदे से लटकता मिला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक ने पारिवारिक कलह से आजिज होकर जान दी है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)