पिसावां। मूडाकलां गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर खूंटी पर फंदे से लटका मिला। गांव निवासी कमल किशोर (20) घर में अकेले रहते थे। पिछले दो दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकले थे।
उनके परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। लोगों ने जब घर के बाहर कुत्तों को देखा तो उन्हें शक हो गया। इधर लखनऊ में रहने वाला कमल किशोर का भाई भी घर पहुंच गया। घर के बाहर से दुर्गंध आ रही थी। जब उन्होंने घर खोला तो शव कमरे के अंदर खूंटी पर फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।