सीतापुर। शहर के लोनियनपुरवा निवासी राहुल (20) का शव बृहस्पतिवार देर रात फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार राहुल का शव घर की छत पर बने कमरे में पत्नी की साड़ी से बने फंदे से लटका मिला था।
राहुल की शादी फरवरी में ही हुई थी। घटना के समय घर में राहुल की पत्नी के अलावा अन्य कोई परिजन मौजूद नहीं था। अचानक हुई इस घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले में किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।