कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया में बृहस्पतिवार को जयपालपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि स्टेशन कर्मियों से सूचना मिली थी।
विज्ञापन
क्राॅसिंग से आधा किलोमीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर व हाथ में चोट लगी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।