हरगांव। नगर पंचायत हरगांव के वार्ड जहांगीराबाद निवासी एक युवक बृहस्पतिवार से लापता था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पास खेत में पड़े देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दीनू (25) बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थे। परिजन उन्हें खोज कर रहे थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दीनू का शव सुबह आठ बजे गांव के पास गन्ने के खेत में पड़े देखा तो हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।