फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव में लापता युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव/झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव इलाके में बुधवार से लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर मिला। उसके गले में गमछे का फंदा कसा था। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक मनोरोगी था। उसने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के पचैनापुर गांव निवासी शिवशंकर (28) पुत्र रामदत्त बुधवार सुबह घर से लकड़ी बीनने निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
गुरुवार की सुबह जब लोग खेतों की ओर निकले तो शिवशंकर का शव अर्रो मोड़ के पास ड्रेन की खाईं पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके गले में गमछा कसा हुआ था, जिससे लोग अनहोनी की आशंका जता रहे थे, लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। एसओ ओपी तिवारी का कहना है कि मृतक मनोरोगी था। परिवार के लोगों ने आत्महत्या करने की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें