औरंगाबाद (सीतापुर)। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानपुर निवासी शिवम (20) सोमवार शाम घर से निकला था।
काफी देर तक घर वापस न आने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पश्चिम दिशा की ओर आम के बगीचे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
दादी श्यामकली ने बताया कि शिवम लखनऊ में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर वह दो दिन पहले घर आया हुआ था। शिवम की किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी। एसओ पंकज तिवारी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।