फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता छात्र का नहर में उतराता मिला शव

Thu, 22 Aug 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मानपुर में बुधवार को लापता हुए एक छात्र का शव शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। छात्र एक हफ्ते से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तालगांव के बहादुरपुर निवासी शुभम (19) 14 अगस्त की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने तालगांव पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बुधवार को परिजनों ने तालगांव के अंगेठा पुलिस पिकेट के पास शारदा सहायक नहर में एक शव बहते देखा तो सूचना तालगांव पुलिस को दी गई। शव बहता हुआ मानपुर के जमालपुर पुल के पास पहुंच गया था। उधर सूचना पर पहुंची मानपुर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त शुभम के रूप में की हुई। एसओ दिलीप चौबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

डीफॉर्मा का छात्र था शुभम
शुभम भाई और बहन में सबसे बड़ा था। पढ़ाई में भी होनहार था। उसने इसी साल केपी सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट में डीफॉर्मा कोर्स के लिए दाखिला लिया था। परिवार में शुभम सबका लाडला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें