फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। कोतवाली इलाके के सहादत नगर में रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। मां ने दहेज में चारपहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सहादत नगर निवासी उमेश की शादी चार साल पहले सोनी (25) से हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सोनी का शव कमरे की छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे से लटकता पाया गया।

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महोली थानाक्षेत्र के मल्हपुर की रहने वाली सोनी की मां कुंती के मुताबिक 2022 में उन्होंने सोनी की धूमधाम से शादी की थी। हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि डेढ़ साल पहले बेटे ने चारपहिया वाहन खरीदा था, तब से बेटी के ससुराल वाले भी चारपहिया की मांग करने लगे। कई बार सोनी को इसके लिए प्रताड़ित भी किया गया। कुंती का आरोप है कि ससुराल वालों ने सोनी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है।

वहीं, नायब तहसीलदार अजय कुमार, सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें