फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: विवाहिता का मिला शव, पति समेत तीन पर केस

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद (सीतापुर)। थाना नैमिषारण्य क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा पाया गया। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप का लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिलहरी मजरा ततरोई गांव निवासी कालिंद्री (21) का शव संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर में पड़ा पाया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी। मृतका के पिता राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 17 मई 2022 को पप्पू के साथ हुआ था। आए दिन दहेज न मिलने के कारण उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था।
सोमवार को उसे जानकारी मिली कि उसकी पुत्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। मौके पर जब वह पहुंचा तो उसने देखा कि कालिंद्री जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गर्दन पर काले निशान थे। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की पति पप्पू, ससुर रामलोटन, सास ने मिलकर मार डाला है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। एसओ दिग्विजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या होना प्रतीत हो रहा है। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें