फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: कार की टक्कर से बाइकसवार महिला, भतीजी और भतीजे की मौत

Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली/इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। तेज रफ्तार एक कार सोमवार को बाइक को टक्कर मारने के बाद खंती में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला, उसकी भतीजी और बाइक चला रहे भतीजे की मौत हो गई। सभी करीबी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार सवार सभी लोग मौके से भाग निकले। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। महोली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी सोनेश्री (65) का मायका पीतमपुर गांव में है। उसके भाई के पोते का अन्न्नप्राशन सोमवार को था। इस मौके पर आयोजित दावत में शामिल होने के लिए वह अपनी भतीजी राजेश्वरी (30) और बहन के पुत्र धर्मेंद्र (25) निवासी पिपरावां के साथ बाइक से पीतमपुर जा रही थी। सोमवार शाम लगभग पांच बजे महोली-हरगांव मार्ग पर सीतापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क किनारे खंती में पलट गई। टक्कर लगने से सोनेश्री, राजेश्वरी और धर्मेंद्र भी उछलकर सड़क और खंती में जा गिरे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था और उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। राजेश्वरी को जिला अस्पताल और सोनेश्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों के शव जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

दावत छोड़ अस्पताल भागे रिश्तेदार
पीतमपुर में अन्नप्राशन के बाद दावत का दौर चल रहा था। इसी बीच जब घटना की जानकारी हुई, तो अधिकांश रिश्तेदार दावत छोड़कर अस्पताल और घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जिसको भी घटना का पता चला, वह सन्न रह गया। धर्मेंद्र खेती करता था और उसके परिवार में पत्नी शिवदेवी व तीन बच्चे हैं। इन लोगों को घटना का पता चला तो यह सब भी बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें