फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला किसान और प्रेमिका का शव

Wed, 26 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बुधवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर गमछे से लटकते मिले। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


हरदासपुर निवासी विनोद (45) खेती किसानी करता था। विनोद के पुत्र शिवपूजन उर्फ शिवा के मुताबिक मंगलवार देर शाम पड़ोस में रहने वाली अनीता (35) के साथ विनोद बाइक से दवा लेने के लिए गया था।

रात में विनोद ने बाइक घर में खड़ी कर दी और फिर बिना कुछ बताए चला गया। बुधवार सुबह गांव के पश्चिम की ओर सरायन नदी के पास स्थित एक खेत में पेड़ पर गमछे से बने फंदे से विनोद और अनीता के शव लटकते मिले। खेत के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना की जानकारी से परिजनों में भी कोहराम मच गया। मौके पर कुछ दवाइयां भी पड़ी मिलीं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि विनोद शादीशुदा था और परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। अनीता भी विवाहित थी और उसके पति वीर अभिमन्यु की तीन वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके भी तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसके चलते दोनों के ही परिवारों में कलह हो रही थी। इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से अनीता और विनोद के मोबाइल फोन मिले हैं। इनके जरिए अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें