पिसावां (सीतापुर)। ललवापुर निवासी एक युवक का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। ग्रामसभा बहुबनी के मजरा ललवापुर गांव निवासी सत्यपाल (30) दोपहर को घर से निकले थे।
शाम को उनका शव सरोवर के निकट पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।