कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गंज मजरा उसरी निवासी सलीम (24) का शव बुधवार की रात उसके घर में फंदे से लटकता पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।