हरगांव। इलाके के नरहरपुर गांव निवासी कैलाश (56) सोमवार सुबह अपने खेतों की तरफ गए थे। दोपहर को परिजनों को यह सूचना मिली कि कैलाश का शव संदिग्ध हालत में सधुवापुर पुल के पास निकली सरायन नदी में उतराता मिला है। वह नदी तक कैसे पहुंचे इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। ग्रामीणों व परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।