फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। इलाके में हाईवे पर ककईयापारा गांव के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक शव मिला। शव कंकाल बन चुका था। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के ककईयापारा गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सूत्र बताते हैं कि मृतक के शरीर पर एक शर्ट व अंडरवियर थी। कुछ दूर एक शॉल पड़ी मिली।
मृतक युवक था और उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। एसओ आरबी सुमन ने मौके पर जाकर जांच की और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस हत्या को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर आरबी सुमन का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें