फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नदी में उतराता मिला महिला का शव

Mon, 24 Jul 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक महिला का शव रविवार को नदी में उतराता मिला। हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। चेहरा बुरी तरह खराब होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मदनापुर मजरा कल्ली स्थित किवानी नदी में रविवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। महिला का दाहिना पैर नहीं था। एसओ घनश्याम ने बताया कि शव देखकर लग रहा था कि किसी भारी धारदार चीज से उसका पैर काटा गया है। शव कई पुराना होने के कारण चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका था। इस कारण शिनाख्त में भी परेशानी हुई। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुछ भी कह पाना मुश्किल है। शिनाख्त न हो पाने पर 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें