सीतापुर। शहर में रविवार रात एक अनियंत्रित डीसीएम ठेले और ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए बस स्टेशन में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान बस स्टेशन के पास खड़े लोग जान बचाने के लिए नाले में कूद गए। इससे उन्हें भी हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस अड्डे चौराहे पर रविवार रात 11:30 बजे एक अनियंत्रित डीसीएम ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए बस स्टेशन में घुस गई। हादसे में आकाश, अभिषेक निषाद व अफजाल की मौत हो गई। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में आकाश, अफजाल और अभिषेक निषाद की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं नाले में गिरने से कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इन सभी का उपचार जारी है।