हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई है। युवक का शव आग की बाग में लटकता मिला है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस खुदकुशी की बात कह रही है।
हरगांव इलाके के मुद्रासन गांव निवासी रंजीत (25) पुत्र भिखारीलाल की मुद्रासन चौराहे पर आम की बाग में है। उसी बाग में आम के पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटकता मिला है। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर ही एक बाइक खड़ी मिली है।
घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि शव पेड़ के नीचे पड़ा था। मृतक के गले में रस्सी का टुकड़ा और पेड़ में भी रस्सी लटक रही थी। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से लापता था। हालांकि, एसओ हरगांव डीपी शुक्ला ने बताया कि युवक का शव फंदे पर मिला है। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
बाइक चोरी में पकड़े गए एक आरोपी को मृतक ने बाइक दी थी। इसके बाद बाइक चोर के परिजन रंजीत से पुलिस के पास चलकर बाइक खुद देने की बात कहने का दबाव बना रहे थे। शायद इसी वजह से उसने फांसी लगा कर जान दे दी । मामले की जांच की जा रही है। पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।