फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-डीसीएम की टक्कर में चालक की जान गई

Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार देर रात एक ट्रक व डीसीएम में हाईवे पर भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि ट्रक पर सवार लोग बचकर भाग निकले। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिश्रिख के रिछौना गांव निवासी मनोज शुक्ला (35) पुत्र राजकुमार डीसीएम का चालक था।

बताते हैं कि शुक्रवार की शाम वह शहर के मालगोदाम से चीनी लादकर जा रहा था। शहर कोतवाली इलाके में आरएमपी डिग्री कॉलेज के निकट नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम चालक मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक पर सवार लोग भाग निकले। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें