फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Fri, 30 Jan 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई डीसीएम।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर जलालपुर कस्बे के पास एक डीसीएम आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लगा। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रूरा थाना माखनपुरवा गांव निवासी विश्वनाथ (35) शुक्रवार को लखनऊ से सीतापुर की ओर डीसीएम लेकर जा रहे थे। कस्बे के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने वाहन को किनारे कराते हुए यातायात को सुचारू कराया। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

सेफ्टी कोन लगाकर नियंत्रित किया यातायात
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर सेफ्टी कोन लगाकर यातायात को नियंत्रित किया, जिससे अन्य वाहनों को सुरक्षित निकाला जा सका। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली व डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें