जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को डीसीएम एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चला रहे गाड़ी के मालिक की मौत हो गई। जबकि बगल की सीट पर बैठा डीसीएम चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे एक डीसीएम बरेली से कुरकुरे लादकर बहराइच की ओर जा रही थी। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर लोनियनपुरवा व धामीसरांय के बीच गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में बरेली के थाना बंभौरा गांव रामपुर निवासी डीसीएम मालिक अशोक मिश्रा (45) केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे केबिन से बाहर निकलवाया और बिसवां सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं केबिन में सो रहा डीसीएम चालक सोनू शर्मा भी घायल हो गया। उसे बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।