फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में करंट से झुलसा दारोगा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव थाने में तैनात एक दारोगा करंट से झुलस गया। थाने की पुलिस ने उसे सीएचसी रेउसा पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के जठवारा के श्रीकांतपुरवा गांव निवासी दारोगा संदीप तिवारी थाने में तैनात हैं। गुरुवार को वह थाने में ही इंवर्टर के जरिए रोशनी करने के लिए प्लग लगा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक बिजली आ गई, जिससे दारोगा को करंट लग गया। इसकी जानकारी होते ही एसओ संजीव कुशवाहा सहित पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचा।
हालत गंभीर होने पर हड़कंप मच गया। दारोगा को फौरन सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर असद खालिद ने बताया कि करंट दोनों हाथों के पंजों में लगा है। जिससे हाथ में जख्म भी हो गए हैं। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें