सीतापुर। दिवाली पर रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है। इस अवधि में एक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक इस सीजन में दो गाड़ियों को विशेष रूप से चलाया जाएग। इसमें गाड़ी संख्या 04519 व 04520 अप डाउन को अंबाला कैंट-दरभंगा-अमृतसर वाया गोरखपुर होकर चलाया जाएगा। जिसमें गाड़ी संख्या 04520 दरभंगा स्पेशल फेयर फेस्टिवल ट्रेन को 25 अक्तूबर यानि शुक्रवार को अंबाला कैंट से शाम सात बजे चलाया जाएगा।
यह गाड़ी मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सुबह 4:30 मिनट पर सीतापुर पहुंचेगी। सीतापुर से यह गाड़ी गोरखपुर होते हुए सीवान, छपरा से मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04519 अमृतसर स्पेशल ट्रेन को 26 अक्तूबर के दिन दरभंगा से चलाया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए दोपहर 2:42 मिनट पर सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच होगा।