फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने गृहस्वामी को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सदरपुर (सीतापुर)। सदरपुर-गोड़ैचा मुख्य मार्ग पर बने एक घर में रविवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर 50 हजार की नकदी, जेवर समेत करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली। डकैत गृहस्वामी को असलहे के बल पर घर से करीब तीन सौ मीटर दूर ले गए और वहां गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

उसे इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। सदरपुर थाना क्षेत्र के मरखापुर गांव में करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने प्रताप नारायण वर्मा (42) के घर धावा बोल दिया। बल्ली के सहारे छत पर चढ़े बदमाश जीने के सहारे घर में दाखिल हुए। उसके बाद गृहस्वामी को निशाने पर लेकर बंधक बना लिया।
बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। सूत्र बताते हैं कि बदमाशों ने यहां से 50 हजार की नकदी, जेवर, कपड़े सहित करीब दो लाख का माल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश् गृह स्वामी को निशाने पर लेकर गांव के पश्चिम बांस की झाड़ियों के पास ले गए। वहां उसे गोली मार दी। गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

इस बीच गृहस्वामी की पत्नी सुनीता व बेटी जूली वर्मा को डकैतों की भनक तक नहीं लगी। प्रताप भागकर घर पहुंचे और आवाज देकर घर में सो रही पत्नी व बेटी को जगाया। परिजन बाहर निकले, तब तक प्रताप बेहोश हो चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलने पर एसओ दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ ने मौके की जांच की। जख्मी प्रताप को जिला अस्पताल भेजा गया।
एसओ बोले, गृहस्वामी की चल रही रंजिश
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव के ही एक परिवार से काफी समय से प्रताप की रंजिश चल रही थी। घटना के विषय में हर पहलू पर जांच की जा रही है। लूटपाट में 25 हजार का माल जाने की खबर है। अभी पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हथगोले मिलने से दहशत
गांव के बाहर हथगोले पड़े देखे गए हैं। सूत्र बताते हैं कि शाम को करीब तीन बजे गांव के पड़ोस खेल रहे बच्चों को तीन हथगोले पड़े दिखाई दिए। हथगोले देखे जाने के बाद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। एसओ दिनेश सिंह का कहना है कि तीन सुतली वाले पटाखे बरामद हुए हैं। वह निर्जीव लग रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें