सीतापुर। शहर स्थित कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। रामकोट थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि कॉलोनी के कमरा नंबर 111 मीना कश्यप के नाम दर्ज है।
इसमें शाम के समय खाते बनाते हुए अचानक से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान भी जलने लगा। दमकल विभाग और पुलिस टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया ।