फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सैतियापुर निवासी गोपाल अर्कवंशी (65) रविवार शाम साइकिल से जल्लापुर बाजार सरसों की बोआई के लिये खाद लेने जा रहा था। जैसे ही वह बरगावां-पिहानी मार्ग पर सैतियापुर मोड़ पर पहुंचा उसी दौरान बरगावां की तरफ से तेज रफ्तार आ रही लकड़ी भरी ट्रक की चपेट में आ गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत ही गई। ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। जिसको देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें