फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नगरपालिका की सहमति से लिया जाए किराया

Sun, 05 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव(सीतापुर)। कार्तिक पूणिमा मेला महोत्सव हरगांव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र दिवेदी ने 26 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्रा से हासिल की। एसडीएम ने भूमि मालिकों को शासन द्वारा अनुमन्य दरों पर मेले के दौरान उनकी जमीन का किराया दुकानदारों से नगर पंचायत की सहमति से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान ने बताया कि अगले साल नगर पंचायत मेला अपनी जमीन पर आयोजित करेगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इस बार भी गत वर्षो की भांति एक माह तक मेले का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितेश वर्मा व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें