फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम व चिलवल के काटे 18 पेड़

Wed, 17 Aug 2016 11:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कट रहे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैमिषारण्य क्षेत्र में अवैध रूप से कुछ लोगों ने शीशम व चिलवल के पेड़ काट डाले। पेड़ काटने के दौरान ही एक डाल  बिजली लाइन पर गिर गए। इससे तार टूट गए और क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गई। वन विभाग व पावर कार्पोरेशन कार्रवाई की बात कह रहा है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के ठाकुरनगर ग्राम सभा क्षेत्र में अजीजपुर जाने वाले मार्ग के किनारे शीशम वे चिलवल के पेड़ लगे थे। बुधवार रात लकड़ी माफिया ने अवैध रूप से 9 शीशम व 9 चिलवल के पेड़ काट डाले। लकड़ी काटने के दौरान ही एक भारी भरकम डाल करीब से गुजरी बिजली लाइन के तार पर गिर गई।

इससे तार टूट गया और तीन खंभे भी टूट गए। जिस कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। तार टूटने के बाद करंट लगने के भय से लकड़ी माफिया कटी हुई लकड़ियों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। घटना को लेकर वन विभाग व पावर कार्पोरेशन कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


होगी कार्रवाई

पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। जिन लोगों ने भी अवैध कटान किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों को तलाशा जाएगा। एके सिंह, वनक्षेत्राधिकारी दर्ज कराएंगे रिपोर्ट अवैध कटान से बिजली के तीन खंभे टूटे हैं। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

नीरज वर्मा, जेई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें