फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शटर में उतर रहा था करंट, छूते ही युवक की जान गई

Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास स्थित मेडिकल स्टाेर के शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

लहरपुर के अकैचनपुर बरेली गांव निवासी सुरेश कुमार के मुताबिक उनके पुत्र संदीप उर्फ विजय कुमार (40) दाेपहर करीब दो बजे ट्रांसपोर्ट चौराहे के निकट नवीन मेडिकल स्टोर के पर दवा लेने गए थे।
इसी बीच दुकान से एक व्यक्ति आया और शटर के पास लगे स्विच को खोल दिया। शटर छूते ही संदीप को अचानक करंट लगा और मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर गए। गांव के ही एक युवक ने उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक ग्राहक ने पहले ही जता दी थी करंट की आशंका
सीसीटीवी देखने से पता चला कि कुछ देर पहले ही एक युवक को हल्का सा झटका लगा था। उसने इसकी शिकायत भी की थी। अंदर से एक युवक ने भी काउंटर पर लगे पाइप को छुआ लेकिन जूता पहने होने की वजह से उसे करंट नहीं लगा। उस ग्राहक से दुकानदार की बातचीत भी हुई। इसी बीच संदीप भी पहुंच गए और शटर को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें