फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:43 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, हादसे की जानकारी पाकर गांव के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह आपूर्ति बंद कराई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महमूदाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


परिवार को मुआवजा, जर्जर केबल बदलने आदि मांग को लेकर ग्रामीण करीब एक घंटे जाम लगाए रहे। अल्लीपुर गांव निवासी बसंत (35) अपनी पत्नी माया देवी (30) के साथ शनिवार भोर पांच बजे धान काटने खेत जा रहा था।

खेत के पास पड़े हाईटेंशन लाइन के तार में दोनों उलझ गए। करंट लगने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी बुरी तरह झुलस गई। उधर, शोर सुनकर कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन को सूचना देने के लिए फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। घटना से गुस्साए लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महमूदाबाद मार्ग जाम कर दिया।

लोगों की मांग थी, कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। सालों से चल रहे जर्जर विद्युत केबल बदले जाए और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।


जानकारी होने पर एसडीएम सिधौली व सीओ मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया और जाम खुलवाया। इस बीच करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें