फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय दोगुनी करने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती करें : डीएम

Fri, 20 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कृषक मेला में स्टॉल का निरीक्षण करते डीएम व अन्य।   -स्र्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
सीतापुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना के तहत दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के परिसर में बृहस्पतिवार को किया गया। इसका शुभारंभ डीएम अभिषेक आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने किसानों को औद्यानिक फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके। औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए अफसरों को निर्देशित भी किया।
विज्ञापन


किसान मेले में एफपीओ के साथ प्रगतिशील किसानों ने स्टॉल लगाए। स्टॉलों पर सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। परसेंडी ब्लॉक के हुनरमंद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ अभिषेक कुमार और निदेशक रजनी देवी ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से तैयार शिमला मिर्च, करेला, लौकी, बैंगन, गोभी व टमाटर का स्टॉल लगाकर किसानों को उसके लाभ के बारे में जानकारी दी।

डीएम ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ जानकर हुनरमंद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यों की सराहना की।


इन किसानों का किया गया सम्मान
मेले में डीएम ने उद्यान के नये आयाम गढ़ते किसानों की सफलता की कहानी पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने 10 प्रगतिशील किसानों को स्ट्राबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। सीमा देवी, भारती रस्तोगी, वंदना तिवारी, संजय कुमार, विकास वर्मा, विकास सिंह, फूलमती, नवीन मोहन राजवंशी, रोहित सिंह व फहद फारूकी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



किसानों ने साझा किए अनुभव
प्रगतिशील किसान नवीन मोहन राजवंशी ने स्ट्राबेरी की खेती से होने वाले लाभ किसानों को बताए। रोहित सिंह ने ड्रैगन फ्रूट, केला, शिमला मिर्च, टमाटर, मसाला मिर्च की खेती मल्चिंग विधि से करने की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को औद्यानिक फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के गुर सिखाए। जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें