फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो चीनी मिलों का पेराई सत्र आज से

Wed, 11 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामगढ़ व जवाहरपुर चीनी मिल में नए पेराई सत्र का बुधवार से शुभारंभ होगा। मिलों की ओर से इंडेंट जारी करते हुए क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू करा दी गई है। रामगढ़ मिल की ओर से खरीद के लिए 16 जबकि जवाहरपुर के 34 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को मिल अफसरों ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिले में पांच निजी व एक सरकारी चीनी मिल है। हरगांव शुगर मिल का पेराई सत्र गत चार नवंबर से शुरू हो चुका है। अब रामगढ़ और जवाहरपुर चीनी मिलों का पेराई सत्र 11 नवंबर को शुरू किया जाना है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति रामगढ़ के सचिव माधवराव ने बताया कि मिल में 45 हजार किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। इस बार 16 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
रामगढ चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना यूके पाठक ने बताया कि 11 से 14 नवंबर तक तीन लाख क्विंटल का इंडेट जारी किया गया है। सेंटरों पर गन्ने की तौल शुरू करा दी गई है। पेराई सत्र का शुभारंभ 11 नवंबर से होगा। वहीं, जवाहरपुर चीनी मिल के जीएम केन आजाद सिंह ने बताया कि 34 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। करीब 75 हजार किसान मिल को गन्ना आपूर्ति करते हैं। बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे विधि-विधान से हवन-पूजन कर नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें