फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बसों में दिखी भीड़, फेरे बढ़ने से राहत

Sun, 03 Nov 2024 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भैया दूज पर बस स्टेशन पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। रविवार को कोई बस ऐसी देखने को नहीं जिसमें सवारियां न हों। हालांकि बसों के फेरे बढ़े होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार के मुताबिक त्योहार को लेकर छोटे रूटाें पर अधिकांश सवारियां रहीं, जिसमें लखनऊ फिर लखीमपुर, हरदोई, बहराइच, शाहजहांपुर शामिल हैै। जिसमें लखनऊ, लखीमपुर रूट पर अनुबंधित बसों का संचालन पहले से ही पर्याप्त मात्रा में हो रहा है। इसके अलावा अन्य रूटों पर बसों के फेरों को पहले से ही बढ़ाया जा चुका है। इसी के चलते यात्रियों को अधिक समय तक बस स्टेशन पर रुकना नहीं पड़ा। चालकों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह सवारियां पूरी होने के बाद बसों को बस स्टेशन पर न रोकें। इस कारण एक बस अधिक से अधिक फेरे लगाने में भी सक्षम होगी।

रेलवे स्टेशन पर रहा सन्नाटा
रेलवे स्टेशन पर रविवार को सन्नाटा देखने को मिला। अधिकांश लंबे रूट की ट्रेनों में कम सवारियां थी। लखनऊ और लखीमपुर को जाने वाली ट्रेनों में ही सिर्फ कुछ सवारियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें