फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। बारिश और पानी के दबाव के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली तेंदुवा माइनर की पटरी बरगदहा पुल के पास कट गई, जिससे किसानों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसान सिद्दीक की धान की एक बीघा फसल पानी और मिट्टी भरने से बर्बाद हो गई। किसान सत्तार, रमेश, प्यारे, शत्रोहन, अशोक, गोबरे, मदनलाल आदि के खेतों में भी पानी भर गया और फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

माइनर कटने की सूचना मिलने पर कई किसानों ने पानी को रोककर माइनर बांधने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। इसके बाद किसानों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी है। अवर अभियंता मयंक त्रिपाठी ने बताया कि माइनर कटने की सूचना मिली है। क्षतिग्रस्त पटरी में बोरी व मिट्टी आदि डलवाकर उसे दुरुस्त करा दिया गया है। पटरी की मरम्मत शीघ्र कराते हुए पानी छोड़ कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि नहर विभाग की ओर से माइनर की सफाई एवं कमजोर पटरियों की मरम्मत नहीं कराने से बार-बार पानी के दबाव से कट जाती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें