सिधौली। मिश्रिख मार्ग पर बुधवार को कोनीघाट पुल के पास राहगीरों ने सरायन नदी में मगरमच्छ देखा।बारिश होने के कारण नदी के पानी में कहीं से चलकर आए इस मगरमच्छ को देखकर क्षेत्रवासियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। नदी के पास स्थित बाड़ी गांव सहित अन्य गांवों के ग्रामीण बाढ़ का पानी बढ़ने पर ज्यादा सावधानी बरतने के लिए एक दूसरे को इसकी जानकारी देकर सजग कर रहे हैं।