फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेतों में आराम करता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना सदरपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक मगरमच्छ खेतों में आराम करता दिखा। जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मगरमच्छ नदी से निकल कर खेत में आया है। काफी देर तक जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो मगरमच्छ नदी में वापस चला गया।
विज्ञापन

सदरपुर के गांव बजेहरापुरवा के निकट केवानी नदी बह रही है। गुरुवार को नदी के किनारे मगरमच्छ खेतों में आराम करते हुए दिखाई दिया। मगरमच्छ होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
नदी के दूसरे किनारे पर मगरमच्छ होने के कारण किसी भी ग्रामीण की हिम्मत नदी पार करने की नहीं हुई। वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची तब तक वह वापस नदी में चला गया।
विज्ञापन

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी बिसवां अमित कटियार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। तब तक वह नदी में चला गया था। ग्रामीणों और बच्चों को फिलहाल एहतियात बरतने और नदी में न जाने के लिए कह दिया गया है। कांबिंग की जा रही है जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें