फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ को पकड़ नदी में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में बीती देर रात मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर चेहलारी घाट पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना गांव अकवापुर में अवतार सिंह के झाले की है। यहां देर रात एक मगरमच्छ आ गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण झाले पर पहुंचे और मगरमच्छ को खदेड़ने लगे। मगरमच्छ पड़ोस स्थित बाग में चला गया। वन क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्ल व फारेस्टर गिरीश कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और सर्च अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ा।
रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ चहलारी घाट पर सरयू नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ करीब तीन वर्ष का है। क्षेत्र में मगरमच्छ मिलने की यह दूसरी घटना है। तीन दिन पहले बिलरिया गांव में मगरमच्छ आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें