फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी 

Sat, 29 Oct 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
विज्ञापन
कानपुर से आकर घर जा रहे एक युवक पर गांव के पास ही रंजिश के चलते शुक्रवार की देर शाम कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली युवक को जा लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


युवक ने गांव के ही दो लोगों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। रामकोट के गाजीपुर लक्खी गांव निवासी मोहित ने बताया कि वह कानपुर में ड्राइविंग करता है। छुट्टी लेकर वह कानपुर से शनिवार देर शाम करीब नौ बजे घर जा रहा था।

जब वह रामकोट से कुतुबनगर मार्ग से अपने गांव जा रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे बैठे दो लोग निकले और उस पर टार्च लगाते हुए बुलाया। इसी दौरान दो और लोग निकल आए। खतरा भांप भागने लगा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली कूल्हे में जा लगी। गोली मारने आए लोगों ने एक का नाम विकास पुकारा था।
विज्ञापन


उसने बताया कि गांव के ही विकास व अखिलेश से उसकी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इन लोगों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग की है। घटना को लेकर मोहित ने तहरीर दी है। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। दो पक्षों में रंजिश है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें