खैराबाद क्षेत्र में लहरपुर मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
तालगांव इलाके के उदयमलपुर गांव निवासी मुबारक उर्फ मुन्ना (45) पुत्र अमीर अहमद गुरुवार को किसी काम से खैराबाद गया था। शाम को मुबारक वहां से घर लौट रहा था। जब वह रास्ते में लहरपुर मार्ग पर कनायतपुर के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिवारीजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।