फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामपुरकलां थाना क्षेत्र के सरैंया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते समय एक अधेड़ की कटकर मौत हो गई। अघेड़ दवा लेने फतेहपुर जा रहा था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
विज्ञापन


सरैंया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे सीतापुर से बुढ़वल जाने वाली ट्रेन से रामपुर कलां थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी परमानंद (52) पुत्र सोनेलाल दवा लेने फतेहपुर जनपद बाराबंकी जा रहा था।

ट्रेन पर सवार होते समय उसका पैर ट्रेन की सीढ़ियों से फिसल गया और वह पटरी पर जा गिरा। तब तक ट्रेन चल चुकी थी, जिससे उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना की सूचना स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार गुप्त को दी गई। उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें