बिसवां कस्बे में पोस्टर चौराहे के पास फुटपाथ पर पैदल गुजर रहे एक युवक को भूसी भरे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिसवां कस्बे के पुराना किला निवासी मो. अहमद (40) किसी काम से बुधवार शाम कस्बे में पोस्टर चौराहे के पास पैदल ही फुटपाथ से गुजर रहा था। इसी दौरान भूसा भर कर जा रहे एक ओवरलोड ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के फौरन बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।