पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर के महमूदपुर गांव निवासी घनश्याम (28) पुत्र राजाराम घर में अकेला रहता था।
उसका भाई इंदल बहन के यहां रहता था। तीन दिन से घनश्याम गांव में नजर नहीं आ रहा था। जिसके चलते शनिवार को लोगों ने उसके घर में झांक कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।
इसके बाद गांव के लोगों ने घनश्याम के भाई को सूचना दी। खबर पाकर इंदल मौके पर पहुंचा। उसने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
हालांकि उसने कोई तहरीर नहीं दी। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।