फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को गोली से उड़ाया

Fri, 18 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ीखेड़ा गांव में बदमाशों ने घर में घुस कर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हत्या के पीछे पिता-पुत्र का नाम आ रहा है। खबर पाकर एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


मूड़ीखेड़ा निवासी अफजल (22) पुत्र अनीस अहमद की घर में घुसकर शुक्रवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवारीजन बताते हैं कि लहरपुर के ही लच्छननगर गांव निवासी जलीस व उसका पिता फैय्याज शुक्रवार शाम अफजल के घर पहुंचे।

छत पर तीनों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। जिसके बाद अफजल को गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। परिवारीजन अफजल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रईस ने जलीस व फैय्याज के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें