फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव बोरे में भर नहर में फेंका

Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया। वह 25 अगस्त से लापता था। परिवारीजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस ने एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव को नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस घटना में नामजद महिला व उसके पति को तलाश कर रही है। 

मानपुर के पिपरी बेनीसिंह निवासी सियाराम यादव (30) 25 अगस्त को मोटरसाइकिल से कहीं गया था। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार ने निकट गांव घाटमपुर निवासी सरोज, उसकी बहन लता देवी व लता देवी के पति कैलाश के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इन्हीं तीनों ने अपहरण के बाद सियाराम की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। उधर, शुरुआती जांच के बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने सरोज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सरोज टूट गया और उसने सारे राज खोल दिए।

पुलिस ने सरोज की निशानदेही पर सिधौली के ग्राम टेड़ई खुर्द के निकट खीरी ब्रांच नहर से सियाराम का शव बरामद किया। शव बोरे में बंद था। पानी में शव पड़ा रहने से काफी क्षत-विक्षत हो गया था। वहीं वहिदापुर के निकट एक अन्य नहर से उसकी मोटर साइकिल बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि सियाराम के लता से अवैध संबंध थे। यह बात जब लता के भाई व पति को पता चली, तो दोनों ने मिलकर सियाराम को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। साजिश के तहत उसे गांव के बाहर बुलाया।

यहां नायलान की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट में हत्या की धाराएं तरमीम की जा रही हैं। सरोज गिरफ्तार कर लिया गया है। लता व उसके पति कैलाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें