फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ते से गला कसकर युवती की हत्या

Tue, 10 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव से मंगलवार भोर नित्यक्रिया के लिए निकली युवती की गला कसकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर खेत में उसका शव पड़ा मिला। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


हालांकि परिवारीजन व पुलिस घटना को महज हत्या मान रही है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बहादुरगंज निवासी उर्मिला देवी (20) पुत्री छोटकन्नू का शव मंगलवार सुबह खेत में पड़ा मिला। उसका गला उसी के कुर्ते से कसा हुआ था। नाक से खून रिस रहा था। चप्पल व लोटा काफी दूर पड़ा था।

परिवारीजनों ने बताया कि उर्मिला मंगलवार भोर नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पता चला कि उसकी लाश खेत में पड़ी है। परिवारीजनों का कहना है कि उर्मिला के कुर्ते के कपड़े को फाड़ कर उसका गला कसा गया, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन


उसकी नाक से खून रिस रहा था। उसकी चप्पल व लोटा घटनास्थल से दूर पड़ा था। परिवारीजन ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग घटना को ऑनर किलिंग से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

हालांकि परिवारीजन व पुलिस इन बातों से इन्कार कर रही है। एसओ जयशंकर सिंह का कहना है कि हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें