फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से कारीगर की मौत

Sat, 01 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के आर्यनगर स्थित एक दुकान पर काम करने वाले कारीगर की शनिवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


आर्यनगर मोहल्ले में एनसीसी कार्यालय से डाकघर जाने वाले मार्ग पर मंदिर के निकट गौरव की लोहा वेल्डिंग व खराद की दुकान है। बताते हैं कि इस दुकान पर रामकोट थाना क्षेत्र के इलसिया गांव निवासी अहमद (24) कारीगर का काम करता था। शनिवार दोपहर भी वह इस दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था।

इसी बीच अचानक अहमद को जबरदस्त करंट लग गया, जिससे वह मरणासन्न हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने अहमद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस व मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें