फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में महिला की मौत

Wed, 08 Nov 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रोडवेज बस ने ट्रिपलिंग कर रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस की ठोकर लगने से बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। जब तक वह संभलती बस उसे रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति व महिला का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पति को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

छपना जयरामपुर निवासी राकेश कुमार अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहता था। बुधवार को वह अपनी पत्नी फूलन देवी (35) साढ़ू हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के रमकोट्टा निवासी बबलू (31) के साथ लखनऊ से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


सिधौली के सरसौली के निकट रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक पर सवार महिला उछलकर बीच सड़क पर जा गिरी। इसी बीच बस फूलन को रौंदते हुए निकल गई।

फूलन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति राकेश कुमार तथा रिश्तेदार बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने राकेश को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। राकेश की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें