शहर कोतवाली इलाके के सदर बाजार इलाके में सोमवार की शाम अपने घर जा रही एक महिला से लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली। शहर के सुक्खूमल रोड निवासी सुशीला पत्नी अवध बिहारी सोमवार को किसी काम से सदर बाजार गई थी।
वहां से वापस जाते समय सदर बाजार के पास ही एक बदमाश ने झपट्टा मार कर उसके गले से सोने की चेन लूट ली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहले इस मामले में लापरवाही बरती, लेकिन मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।